Header Ads Widget

थाना सोहागपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,अवैध पत्थर परिवहन करते वाहन को पकड़ा

 थाना सोहागपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,अवैध पत्थर परिवहन करते वाहन को पकड़ा


मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हाइवा ट्रक क्रमांक CG11BE/5623 का चालक अवैध पत्थर हाइवा में लोड कर मैकी ठाढ़ी पाथर रोड में परिवहन कर रहा है , जिसकी सूचना पर मौके से ट्रक को रुकवा कर चालक गोलू यादव पिता रंजीत यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम ठाढ़ी पाथर थाना सोहागपुर जिला शहडोल से पत्थर लोड व उत्खनन/परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज चाहा गया जो पेश नहीं किया । मौके से अवैध पत्थर उत्खनन परिवहन करते पाए जाने पर आरोपी वाहन चालक गोलू यादव से जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया । वाहन मय लोड खनिज कीमती 50,20,000/- जप्त कर धारा बीएनएस खनिज अधि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया । 

  सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी सोहगपुर के मार्गदर्शन में थाना सोहागपुर स्टाफ द्वारा कार्यवाही की गई ।

Post a Comment

0 Comments