Header Ads Widget

शहडोल में पत्रकार एकता का महाआयोजन, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आज

 शहडोल में पत्रकार एकता का महाआयोजन, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आज

शहडोल। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (IFWJ) की मध्यप्रदेश शहडोल जिला इकाई द्वारा 1 मई 2026 शुक्रवार को एक भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शहर के प्रतिष्ठित स्थल जय विलास पैलेस, पाली रोड, शहडोल में शाम 7 बजे से आयोजित होगा।

इस आयोजन में संगठन के प्रांताध्यक्ष उपेंद्र गौतम एवं प्रदेश महासचिव रामगोपाल बंसल शामिल होंगे.

इस आयोजन के माध्यम से न केवल नवगठित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकार साथियों, महिला शक्तियों के साथ समाजसेवीयों व वार्षिक परीक्षा 2025-26 जिले का नाम रोशन करने वाले उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं का सम्मान सम्मान भी किया जाएगा। 

कार्यक्रम में शहडोल संभाग, जिला एवं विभिन्न ब्लॉक इकाइयों वं क्षेत्रीय स्तर के पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलेगी।

आयोजकों के अनुसार, यह समारोह पत्रकारों के बीच एकता, सहयोग और अधिकारों के प्रति जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्तमान समय में पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता को लेकर भी इस मंच से आवाज बुलंद की जाएगी।

कार्यक्रम में सोहागपुर, गोहपारू, जयसिंहनगर, ब्यौहारी, बुढ़ार एवं जैतपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के पत्रकारों की उपस्थिति अपेक्षित है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों एवं विशिष्ट अतिथियों के मार्गदर्शन से युवा पत्रकारों को प्रेरणा भी मिलेगी।

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ, शहडोल जिला इकाई ने सभी पत्रकार बंधुओं, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों से इस गरिमामय कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है। आयोजकों का मानना है कि आपकी उपस्थिति न केवल कार्यक्रम को सफल बनाएगी, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों को भी सशक्त करेगी।

Post a Comment

0 Comments