एडीजीपी कल्याण श्री अनिल कुमार द्वारा शहडोल पुलिस लाइन का निरीक्षण एवं वेलफेयर गतिविधियों का समीक्षा
![]() |
दिनांक 20 अप्रैल 2025 को एडीजीपी( कल्याण) पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाइन शहडोल का भ्रमण किया गया समुदायिक भवन पुलिस लाइन शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानी एवं वेलफेयर गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की
निरीक्षण के दौरान श्री अनिल कुमार द्वारा पुलिस बल के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लि गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को उत्साहित करते हुए उनकी मेहनत और कर्तव्य निष्ठा की सराहना की
इस अवसर पर पुलिस महा निरीक्षक शहडोल जोन शहडोल श्री अनुराग शर्मा उप पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सविता सुहाने सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
0 Comments