जिला पुलिस शहडोल द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का
आयोजन
पुलिस अधीक्षक, शहडोल के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस बल शहडोल द्वारा पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के संरक्षण हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान उपरोक्त संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ द्वारा पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर से लगभग 300 पुलिसकर्मियों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना रहा।


0 Comments